✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धोती-साड़ी वितरण योजना में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का सभी डीसी को सीएम ने दिया कड़ा निर्देश

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:57:05 AM

रांची (RANCHI )मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड मंत्रालय में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एव उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा है कि धोती-साड़ी योजना के तहत वस्त्रों का वितरण त्योहारों से पूर्व कर लें.वस्त्रों की गुणवत्ता से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करने की नसीहतें  दी .वितरण के लिए खरीदे जा रहे वस्त्र को झारखण्ड में ही बनाने का निर्देश दिया है.हरा राशन कार्ड का लाभ सभी जरूरतमंदों को देने की भी निर्देश दिए गए हैं. धान बेचने वालों किसानों को सही समय पर धान की कीमत प्राप्त हो यह सुनिश्चित होना चाहिए.अधिक से अधिक किसान पोर्टल में खुद को निबंधित करने से किसानों को कोई परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा. 

प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यों की समीक्षा करें 

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज 15 वें वित्त आयोग में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध स्वीकृत योजनाओं की भी  समीक्षा की है.उन्होंने कहा है, कि बजट का प्रावधान तो  किया गया है,लेकिन खर्च सही ढंग से नहीं हो रहा है.सभी उपायुक्तों और उप विकास आयुक्तों को इस दिशा में बेहतर ढंग से कार्य  करने का निर्देश दिया है. प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यों की समीक्षा करने की नसीहतें दी गयी है.  


रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.