✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुलाब चक्रवात से देवघर हुआ पानी-पानी, सिकटिया बराज का खोला गया 11 गेट

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:54:13 AM

देवघर(DEOGHAR)-झारखंड में गुलाब चक्रवात से हो रही लगातार बारिश का असर देवघर में साफ दिखा जा रहा है. बता दें कि भारी बारिश के कारण जिला के अजय नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है. वहीं संभावित खतरे को देखते हुए अजय नदी पर बने सिकटिया बराज का 13 में से 11 गेट खोल दिया गया है. जिससे लगातार 120000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. उधर देवघर मधुपुर मुख्य मार्ग स्थित सारठ बाजार के पास खरवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. जिससे नदी का पानी मुख्य सड़क के ऊपर से बह रहा है. इससे पिछले तीन घंटों से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है.

जल निकासी की व्यवस्था ना होने से आवासीय कॉलोनियों में भरा पानी

बीते शाम से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण देवघर शहर के कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया है. वहीं कई कच्चे घर भी गिरने की सूचना है. जल निकासी की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर के भगवान सिनेमा रोड, बिलासी,बेलाबगान, जलसार रोड स्थित सहित रिहायसी मोहल्ले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. जिसके कारण लोगों को अपने मकान की छतों पर शरण लेना पड़ रहा है.

डीसी ने जिले के सभी अधिकारियों को किया अलर्ट 

देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग स्थित डढ़वा नदी का भी जलस्तर अचानक बढ़ जाने से सड़क स्थित पुराने पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है. लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिला के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किया गया हैं. उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में बिजली,पेयजल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने और किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गई है.

रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.