✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भारी बारिश से चास में कई घर ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:28:13 PM

बोकारो(BOKARO)-जिला में 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. चास बोकारो में कई जगह भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. ऐसे में कई जगह तो घरों में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया है. वहीं अगर हम चास के आदर्श कॉलोनी की बात करें तो यहां 2 दिनों के भीतर हुई लगातार बरसात के कारण पानी के तेज बहाव से एक व्यक्ति का पूरा का पूरा मकान ही ढह गया.

लगातार बारिश से लोगों को लाखों का नुकसान

गनीमत है कि समय रहते उस मकान में रहने वाले परिवार के सभी लोग वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए. जिस कारण उन सभी की जान बच गई. वहीं घर के ढहने से घर का सारा सामान पानी में बह गया. दीवारें भी बरसात के पानी को नहीं झेल सकी और पूरा मकान ढह गया. इसके साथ-साथ भारी बारिश ने कई मकानों को भी अपने गिरफ्त में लेते हुए नुकसान पहुंचाया. ऐसे में लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है. बहरहाल अगर बारिश की स्थिति यूं ही बनी रहीं तो पूरे चास में यह बरसात तबाही मचा सकता है.

रिपोर्ट:चुमन कुमार,बोकारो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.