सरायकेला(SARAIKELA) थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधी गांव में एयरटेल नेटवर्क कंपनी का अंडरग्राउंड पाइप बिछाने का काम करने के दौरान 52 वर्षीय मजदूर राम प्रवेश चौहान की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद सब इंस्पेक्टर आलोक रंजन चौधरी के प्रयास से उसे एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
जानकारी के अनुसार काम करने के दौरान राम प्रवेश चक्कर खाकर खोदे जा रहे गड्ढे में ही गिर पड़ा. जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस और सहयोगी मजदूरों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार राम प्रवेश चौहान बिहार के गया जिले के परैया थाना अंतर्गत मझौली गांव के रहने वाला था.
रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला
