☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING : लातेहार में उग्रवादी और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, एक नक्सली के भी मारे जाने की खबर

BIG BREAKING : लातेहार में उग्रवादी और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, एक नक्सली के भी मारे जाने की खबर

लातेहार(LATEHAR) लातेहार में झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर के द्वारा जंगल में सर्च ऑपरेशन अभियान चलाने के दौरान जेजे एमपी के उग्रवादियों से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है. बता दें कि मुठभेड़ में एक उग्रवादी के मारे जाने की सूचना है. उग्रवादियों के द्वारा फायरिंग करने पर झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार को गोली लगी है. जिसके बाद राजेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार इलाज के लिए रांची लाए जाने के क्रम में उनकी मौत होने गई.

भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद

डीआईजी ने बताया कि पुलिस के द्वारा पिछले कई दिनों से लातेहार इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि जेजे एमपी के उग्रवादियों की गतिविधि देखी गई है. जिसके बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. जहां पहले से ही उग्रवादी घात लगाए बैठे थे. मौके पर पुलिस बल को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसमें पुलिस के द्वारा जवाबी हमले में एक उग्रवादी को गोली लगी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कुछ और भी उग्रवादियों को पुलिस की गोली लगने की संभावना है. बता दें कि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद किए है.

 

Published at:28 Sep 2021 06:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.