चाईबासा(CHAIBASA): बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चक्रधरपुर के पोटका में अचानक से मिट्टी के चार कच्चे मकान गिर गए. मकान गिरने के कारण पीड़ित लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है. विगत कई दिनों से चक्रधरपुर में लगातार बारिश हो रही थी. जिसके कारण चारों कच्चे मकान पानी से नम हो गए थे. फलस्वरूप अचानक से सभी मकान गिर गए. मकान गिरने से घर में रखा सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गया है. कच्चे मकान के ढहने से सभी लोग बाल-बाल बच गए. कुछ लोगों को हल्की सी चोटें भी आई हैं. इस घटना से इन घरों में रह रहे परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा है. पीड़ित लोगों में जेलेंद्र साहनी, प्रकाश गोप, पांडू मुंडा व सरदा गोप आदि के परिवार शामिल हैं. सभी पीड़ित परिवारों ने जनप्रतिनिधि एवं सरकार से मुआवजे के लिए गुहार लगाई है.
रिपोर्ट: जय कुमार, चाईबासा
