सरायकेला(SARAIKELA) जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के ताज नगर में 19 वर्षीया नवविवाहिता आफरीन परवीन की हत्या का मामला सामने आया है. बता दें कि आफरीन की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतका आफरीन परवीन के पति कलाम अंसारी, सास ईकेलून बीवी और ससुर इस्लाम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि बीते दिन पुलिस ने तीनों को गौसनगर से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया.
संदिग्ध अवस्था में मिला मृतका का शव
बता दें कि सोमवार की मृत सुबह आफरीन परवीन का शव संदिग्ध अवस्था में ससुराल में पड़ा हुआ मिला. मृतका के पिता मोहम्मद कमरुद्दीन अंसारी के लिखित बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया. मृतका के पिता मोo कमरुद्दीन ने बेटी के पति, सास ससुर और दो ननद के खिलाफ कपाली ओपी में हत्या का मामला दर्ज किया था.
रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला
