धनबाद(DHANBAD)- अलकडीहा में पुलिस ने सुरूंगा कुम्हार टोला में छापामारी कर 25ट्रैक्टर कोयला जब्त किया है. छापामारी अभियान बीती रात से अगली सुबह तक चला. बता दें कि सुरूंगा कुमार टोला में कई कोयला तस्करों के ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
कोयला चोरों के पास भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक
भारी मात्रा में जब्त कोयला उठाने के लिए पुलिस को जेसीबी मंगवानी पड़ी. बता दें कि कोयला तस्करों के एक बड़े गिरोह ने बलियापुर थाना और अलकडीहा ओपी के सीमा क्षेत्र को अपना पनाहगाह बनाए हुए हैं. इस क्षेत्र के कई लोग साइकिल और स्कूटर से अलकडीहा ओपी क्षेत्र में चलने वाली आउटसोर्सिंग, जीनागोरा कोलडम्प आदि क्षेत्रों से कोयला चुरा कर इस क्षेत्र में जमा करते हैं, और यहां से बंगाल भेजते हैं. वहीं विगत कुछ दिनों से प.बंगाल के भट्ठों ने कोयला लेना बंद कर दिया था,जिसके कारण इन लोगों के पास भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक हो गया. इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कोयला जब्त किया है.
रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह,ब्यूरो हेड,धनबाद
