☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो के वेदांता प्लांट में लिफ्ट टूटने से तीन मजदूरों की मौत,पुलिस जांच में जुटी

बोकारो के वेदांता प्लांट में लिफ्ट टूटने से तीन मजदूरों की मौत,पुलिस जांच में जुटी

बोकारो ( BOKARO)  के चंदनक्यारी ब्लाॉक में सियालजेरी स्थित वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में भीषण हादसा घटने की खबर सामने आई है. बता दें कि हादसे में तीन ठेका मजदूरों की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई. मृतकों का नाम शाहनवाज आलम,मोहम्मद ओसामा और मोहम्मद सुल्तान है. 

बात करने से कतरा रहें इलेक्ट्रोस्टील के प्रबंधक

जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रोस्टील के बंद ब्लास्ट फर्नेस-02 को फिर से चालू करने के लिए मजदूर काम कर रहे थे . जिस दौरान  लिफ्ट टूटने के कारण यह हादसा हुआ. जिसमें मौके पर तीनों की मौत हो गई. बता दें कि सभी मृतक का शव बोकारो जेनरल अस्पताल के मर्चरी में रखा गया. वहीं जब इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधक से बात करने की कोशिश की तो गाड़ी चालू कर भागते नजर आए.

रिपोर्ट:चुमन कुमार,बोकारो 

 

 

 

 

Published at:28 Sep 2021 11:59 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.