✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वामदलों ने भारत बंद को बताया सफल , जनता के प्रति जताया आभार

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:19:46 AM

रांची (RANCHI )सोमवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा के द्वारा  भारत बंद के अवसर सीपीआई राज्य कार्यालय से राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और जिला सचिव अजय सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया.यह जुलुस राज्य कार्यालय से शुरु होकर दुकानों को बंद कराते हुए मेन रोड ,फातुल्लाह रोड होते हुए सुजाता चौक होते हुए वापस अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुचकर मेन रोड के अल्बर्ट एक्का चौक को जाम कर  केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी  की.तीन काले कृषि कानून को रद्द करने की मांग कर रहे थे.पूरा बाजार और प्रतिष्ठान किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज बंद रही.भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने झारखण्ड की जनता को इस अभूतपूर्व बंदी के लिए धन्यवाद दिया. इस बंदी को ऐतिहासिक करार दिया है. 

तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं होंगे किसानों के आंदोलन में साथ रहेंगे

जिला सचिव अजय सिंह ने कहा है  कि 27 सितम्बर को शहीदे आजम भगत सिंह जयंती है.भगत सिंह ने विदेशी कंपनियों के खिलाफ आंदोलन किया था. किसान देशी पूंजीपतियों और मोदी सरकार की कॉर्पोरेट नीतियों के खिलाफ आंदोलनरत है.जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं होंगे किसानों के आंदोलन में साथ रहेंगे. इस जुलूस में किसान सभा के केडी सिंह सीपीआई के जिला के लालदेव सिंह,ललन सिंह,फ़रज़ाना फारुखी मेहुल इस्हाक़ हसीब,छुम्मू सुकराउरांव बंदहंन उरांव प्रिया ,मनोज,श्याम इफ़्तेख़ार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.