✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एचडीएफसी बैंक के एटीएम से साइबर अपराधियों ने उडाएं 2 लाख, बैंक में ग्राहकों ने किया हंगामा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:29:16 PM

बोकारो(BOKARO) के एचडीएफसी बैंक के एटीएम से करीब 2 लाख रुपए निकाले जाने की खबर सामने आई है. बता दें कि ये पैसे विभिन्न लोगों के एटीएम से निकाले गए है. ऐसे में एटीएम का कोलन की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंच कर sector-4 थाना पुलिस, मामले की जांच में जुटी गई है.

सभी के एटीएम से करीब ₹50 हजार रुपये की निकासी,पीड़ितों ने एचडीएफसी बैंक में किया हंगामा

घटना के बारे में बता दें कि शनिवार और रविवार 2 दिन पीड़ितों के खाते से पैसे की निकासी की गई है. जिसमें करीब 5 लोगों के खाते से पैसे की निकासी की गई हैं. घटना के पीड़ितों ने बताया कि बोकारो के सेक्टर 4 स्थित एचडीएफसी बैंक से सटे हुए एटीएम में जैसे ही पैसे निकासी को लेकर लोग अपना एटीएम डाल रहे थे. उसके थोड़ी ही देर बाद उनके मोबाइल पर निकासी की गए पैसे का मैसेज आने लगा. ऐसे में लोग हतप्रभ रह गए कि आखिर उन्होंने इतनी राशि निकाला ही नहीं फिर मैसेज कैसे आ गया ऐसे में संडे होने के चलते बैंक बंद था, सोमवार को सभी पीड़ित बैंक पहुंचे. जहां लोग जानकारी लेना चाहते थे, लेकिन बैंक मैनेजर मौके से गायब था. साथ ही कोई बताने को तैयार नहीं था कि आखिर बैंक से कैसे उसके अतिरिक्त पैसे का निकासी हो गया. 

मैहनत के पैसों पर हाथ साफ कर गए साइबर अपराधी

वहीं बोकारो के सेक्टर 4 थाना में लोगों ने लिखित आवेदन दिया साथ ही बैंक में मित्रों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया. एक पीड़ित ने रोते हुए बताया कि यह पैसे उनके मां का पेंशन का पैसा था. जिसे साइबर अपराधियों ने हाथ साफ कर दिया. हालांकि एटीएम में सीसीटीवी कैमरे से जांच के दौरान पता चल जाएगा कि आखिर मामला क्या है, और कौन है जो पीड़ितों को लाखों का चूना लगाया है.

रिपोर्ट:चुमन कुमार,बोकारो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.