☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में लुटेरों का बढ़ रहा हौसला, बैंक जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी कीआंख में मिर्ची डाल 7.76 लाख की लूट

देवघर में लुटेरों का बढ़ रहा हौसला,  बैंक जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी कीआंख में मिर्ची डाल  7.76 लाख की लूट

देवघर(DEOGHAR) में लगातार लूट की घटना सामने आ रही हैं. वहीं सारठ-पालाजोरी मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप कर्मी से 7 लाख 76 हज़ार की लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पालाजोरी के बसहा के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पम्प के दो कर्मी पेट्रोल पंप सेल का पैसा जमा करने सारठ एसबीआइ बैंक जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी ने उनसे पैसे की लूट की घटना को अंजाम दिया.

दिन दहाड़े होती है लूट की घटना

बैंक में पैसा जमा करने जाने के दौरान गोपीबाँध के पास एक बाइक सवार ने पंप के कर्मचारियों को रोका और बंदूक दिख कर पैसा छिनने का प्रयास किया. जिसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने पंप कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर छिड़का. इस बीच दो अन्य बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और अपराधियों ने पम्प कर्मियों से 7.76 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. लूट की घटना मिलते ही पुलिस पूरी तहकीकात करने में जुट गई है. पुलिस पीड़ित कर्मियों को घटना स्थल पर ले जा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि इससे पहले भी नगर थाना के बरमसिया में अज्ञात अपराधियों द्वारा 5 लाख की छिनतई हुई थी. वहीं दिन दहाड़े हुए इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है.

रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर

 

Published at:27 Sep 2021 03:53 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.