जामताड़ा(JAMTARA) में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. यहां एन जी टी के निर्देश को धत्ता बता कर नदियों से बालू का अवैध निकासी जारी है. बता दें कि यह बालू निकासी लालफीताशाह, सफेदपोश और बालू माफिया के गठजोड़ से चल रहा है. जिस पर छापामारी की एक और खानापूर्ति करते हुए चार ट्रेक्टर बालू जब्त किए गए है.
बेखौफ हो रहा अवैध बालू का उठाव
बता दें कि एन जी टी ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक देश के सभी नदी, नाला और जोड़ियां से बालू उठाव पर रोक लगा रखा हैं. जिसके अनुपालन के लिए राज्य सरकार को एवं जी टी ने निर्देशित कर रखा है. इसके क्रियान्वयन के लिए झारखंड सरकार ने जिला प्रशासन को गाइडलाइन जारी किया है. इसके बावजूद बेखौफ बालू माफिया दिन के उजाले में नदी से बालू निकाल रहें है. गुप्त सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ रजिया नदी के संगम पर जुगरूडीह में छापामारी की है. जहां दर्जनों ट्रेक्टर में बालू उठाया जा रहा् था. खनन पदाधिकारी को देख ट्रेक्टर मौके से एक एक कर भाग निकला. वहां से डी एम ओ ने चार ट्रेक्टर को जब्त किया गया. जिस पर बालू लदा हुआ है. इसे जामताड़ा थाना को सौंपा गया है. डीएमो के अनुसार गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुआ है.
रिपोर्ट:आर.पी सिंह,जामताड़ा
