✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला में बंद का असर,झामुमो,कांग्रेस,वामदल के कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:53:58 AM

गुमला(GUMLA) जिला में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है. बता दें कि इस बंद को भाजपा विरोधी तमाम पार्टी के द्वारा समर्थन दिए जाने के कारण इसका प्रभाव दिख रहा है. गुमला में बंद के समर्थन में कांग्रेस जेएमएम और आरजेडी के कार्यकर्ताओं के साथ ही कई अन्य पार्टी के लोग शामिल है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोशन बरवा ने बताया कि केंद्र सरकार अपने को किसानों के हितैषी होने का जो दावा करती है वह महज दिखावा है.

किसानों के आंदोलन के बाद भी केंद्र सरकार बेखबर

किसानों के हितैषी के झूठे वादों के कारण ही दिल्ली में लम्बे समय से किसान आंदोलित है. वही मौके पर जेएमएम के केंद्रीय सदस्य रंजीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का नहीं उधोगपतियों का समर्थन करने वाली पार्टी से है, लेकिन किसान भाईयों के बारे में सोचते हुए सरकार को तीनों कानूनों को जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए. वहीं कांग्रेस के प्रदेश नेता आशिक अंसारी ने मौके पर कहा कि किसान देश के अन्न दाता है, लेकिन केंद्र सरकार को उनकी चिंता नही है. वहीं अन्य पार्टी के लोगों का भी यही मानना है कि लगातार किसानों के आंदोलन के बाद भी केंद्र सरकार बेखबर होकर बैठी है

रिपोर्ट:सुशील कुमार सिंह,गुमला

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.