✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:55:10 PM

देवघर(DEOGHAR) के उत्पाद अधीक्षक कमल नयन सिन्हा को मिली सूचना के आधार पर   उत्पाद बल ने देवघर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई जगहों पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया. बता दें कि यह छापेमारी अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में कि गई. जिसके दौरान देवघर थाना अंतर्गत बस स्टैंड,जसीडीह थाना अंतर्गत खवासडीह,रिखिया थाना अंतर्गत अठमोरिया,मलहारा और कुंडा थाना अंतर्गत करनकोल के साथ अन्य जगहों में उत्पाद बल ने मारा छापा. जिसके दौरान उत्पाद बल ने करीब 50 लीटर महुआ शराब और 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया. साथ ही मौके से 3 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. बता दें कि छापेमारी के दौरान मौके से  अन्य 4 शराब कारोबारी फरार हो गए. जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया.

फरार शराब कारोबारी पर मामला दर्ज

अठमोरिया से मुकेश पासी, मलहारा से कालेश्वर पासी एवं खवासडीह से सिंटू तुरी को उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत गिरफ्तार किया गया. जबकि करनकोल से अयोध्या तुरी पिता-स्व पांचू तुरी और योगेंद्र तुरी पिता-स्व पांचू तुरी, गुड्डू तुरी पिता-स्व घुटर तुरी के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. इस अभियान में उत्पाद सिपाही राहुल कुमार, अवधेश कुमार, सुनील रजक, रामदेव पासवान और गृहरक्षक जवान शामिल रहें.

रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.