☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चक्रवाती तूफान गुलाब से उड़ीसा के 7 जिले होंगे प्रभावित ,NDRF और ODRF की टीम तैनात 

चक्रवाती तूफान गुलाब से उड़ीसा के 7 जिले होंगे प्रभावित ,NDRF और ODRF की टीम तैनात 

रांची (RANCHI )तूफानी चक्रवात से ओडिसा के 7 जिले विशेष रूप से प्रभावित होंगे.इन जिलों में विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया   है.गुलाब चक्रवात को आंध्र प्रदेश तट पर टकराने की संभावना जताई जा रही है.भारी बारिश होने के साथ ही 80 किमी  प्रति घंटे  की रफ़्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया जा रहा है.इस समुद्री तूफ़ान को लेकर सतर्क सुचना जारी की गयी है.राहत आयुक्त ने विशेष दिशा निर्देश भी दिया है.तूफ़ान  के प्रभाव से पहाड़ी इलाके में भूस्खलन भी होने की संभावना जताई गयी है.

मछुआरों को  तटीय इलाका में जाने से रोका गया 

निचले इलाके में जल जमाव भी होने की संभावना जताई गयी है.अगले तीन दिनों के दौरान समुद्र में ऊँची लहरें उठेंगीं.ओडिसा,पश्चिम बंगाल और आँध्रप्रदेश  के मछुआरों को 25 से 27 सितम्बर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी -मध्य और उत्तरपूर्वी क्षेत्र के समुद्र में जाने से मना किया गया है.आंध्र प्रदेश के उत्तरी हिस्से और दक्षिण उड़ीसा के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.चक्रवाती तूफान गुलाब के प्रभाव से दक्षिण उड़ीसा के जिले सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना जताई गयी है.वहीं उड़ीसा के 7 जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है.आशंका वाले क्षेत्रों में राहत टीमों को भेज दिया गया है.ODRF की 42 और NDRF की 42 टीम की तैनाती  की गई है.


रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Published at:26 Sep 2021 07:54 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.