✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वैशाली के दियारा में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:58:07 AM

वैशाली(VAISHALI) - जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर दियरा में पानी से एक युवक का शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलने पर देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों की भारी भीड़ जुट गई. हालांकि सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि मृतक की पहचान लालगंज के बसंता जहानाबाद गांव निवासी भोला राय के 25 वर्षीय पुत्र पप्पू राय के रूप में हुई है. शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी नीतू देवी और अन्य परिजनों के बीच मातम का माहौल छा गया. बता दें कि मृतक के शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी.

इलाके में फैली सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू सुबह दस बजे के करीब घर से खाना खाकर निकला था. वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था. देर शाम तक जब मृतक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे फ़ोन किया, किसी और ने उसका उठाया और बताया कि फ़ोन गिरा हुआ मिला है.  फ़ोन उठाने वाला व्यक्ति लालगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर दियरा इलाके का रहने वाला था. उसके बाद परिजन रात भर युवक का खोज बिन करते रहें, लेकिन मृतक का कहि कोई अता पता नही चला. बीते दिन दियारा क्षेत्र में युवक की शव की सूचना पर परिजनों ने शव की पहचान पप्पू राय के रूप में की. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. जिसके बाद मृतक के भाई और अन्य लोगों ने पुलिस की मदद से शव को थाने पहुंचाया. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

परिजनों के आवेदन पर दर्ज होगा मामला

घटना की खबर मिलते ही सदर एसडीपीओ राघव दयाल भी घटना स्थल पर सलेमपुर दियरा पहुंचे. एसडीपीओ राघव दयाल घटना स्थल का मुआयना कर जांच में जुट गए है. फिलहाल मौके पर पहुंचे सदर SDPO राघव दयाल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारण पता चल पाएगा. साथ ही मृतक का मोबाइल और डायरी जिस व्यक्ति को मिला था उस व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है. बता दें कि परिजनों के आवेदन के बाद मामला दर्ज किया जाएगा.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.