☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद से बिहार ले जा रहे 51 पेटी शराब जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार

धनबाद से बिहार ले जा रहे 51 पेटी शराब जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार

दुमका(DUMKA) नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के दूधानी टावर चौक के पास एक टाटा मैजिक वाहन को रोकते हुए उसकी तलाशी ली. जिसके बाद पुलिस ने वाहन से 51 पेटी अवैध शराब जब्त कर मौके से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस मैजिक वाहन को लेकर नगर थाना पहुंची. बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहां लगातार अवैध तरीके से तस्कर द्वारा शराब पहुंचाए जाने की खबर सामने आते रहती है.

पुलिस की सक्रियता के कारण शराब तस्करों के मंसूबे हुए फैल

नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद से दुमका के रास्ते बिहार में यह शराब पहुंचाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता की वजह शराब तस्कर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए. साथ ही उन्होंने कहा कि सराव असली है या नकली इसकी जांच एक्साइज विभाग द्वारा की जा रही है. बता दें कि हाल के महीनों में दुमका में शराब के कई खेप पुलिस द्वारा पकड़ा गया है. लगातार यहीं मामला सामने आता है कि शराब बिहार पहुंचाया जा रहा था.

रिपोर्ट:पंचम झा,दुमका

Published at:26 Sep 2021 05:29 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.