✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सांरडा में हाथियों का झुंड देख ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम पहुंची इलाके में

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:01:04 AM

चाईबासा(Chaibasa): गुवा थाना क्षेत्र के जंगलों में हाथियों के झुंड देखे जाने से वहाँ के ग्रामीणों में डर का माहौल छा गया है. सांरडा के जंगल में हाथियों के झुंड को देख वहां के ग्रामीण काफी भयभीत हो गए हैं. जानकारी के अनुसार करमपदा के जंगलों में कुछ ग्रामीण सुबह 4 बजे जलावन की लकड़ियां लाने के लिए गए हुए थे. तभी उन्हें दूर से हाथियों के चित्कारने की आवाज सुनाई दी. चित्कार सुन सभी ग्रामीणों के पांव थम गए और सभी वहाँ से जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए. उन्होंने दूर से देखा तो पाया कि 10 से भी ज्यादा की संख्या में हाथी जंगल से गुजर रहे हैं. हाथियों का यह झुंड करमपदा जंगल से होते हुए बगल से लगे हुए ओडिशा के सीमावर्ती जंगलों की ओर चला गया.  

वन विभाग की अपील, हाथियों के साथ छेड़छाड़ ना करें ग्रामीण

इस संबंध में गुवा वन विभाग पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अक्सर सारंडा के जंगलों में हाथियों को देखा जाता रहा है. हाथी झुंड बनाकर चलते हैं. उनका घर जंगल ही है. आए दिन लकडी माफियाओं के द्वारा जंगलों को काट देने से हाथी भटक कर गांव की ओर चले आते हैं. जहां वे फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील किया कि जंगल में हाथी देखे जाने पर उनके साथ छेड़छाड़ ना करें, उनसे कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखें क्योंकि हाथियों को मनुष्य का गंध सुंघने की शक्ति 50 मीटर तक ही रहती है. पेट भर जाने के बाद वे अपने आप ही एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर चले जाएंगे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.