☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किसी के अचानक बीमार या घायल हो जाने पर आप भी कर सकते हैं तत्काल इलाज, रेड क्रॉस दे रहा मुफ्त प्रशिक्षण

किसी के अचानक बीमार या घायल हो जाने पर आप भी कर सकते हैं तत्काल इलाज, रेड क्रॉस दे रहा मुफ्त प्रशिक्षण

सरायकेला (SARAIKELA)समाहरणालय स्थित सभागार में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रशिक्षित लोगों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उत्तीर्ण प्रशिक्षित लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.पूर्व में जिले के अंतर्गत विभिन्न उद्योगों के कर्मचारियों के द्वारा फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर आवेदन दिया गया था.जिन्हें रेडक्रॉस सोसाइटी एवं सरायकेला के अनुभवी डॉ एवं स्वास्थ्य कार्मियों द्वारा फर्स्ट एड से सम्बंधित कार्यशाला आयोजित कर सही मार्गदर्शन एवं फर्स्ट एड से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया था.उसके बाद उन सभी कर्मचारियों  का टेस्ट लिया गया. जिसमें कुल 10 लोग उत्तीर्ण हुए.उपायुक्त द्वारा उन सभी उत्तीर्ण कर्मचारियों एवं डॉ तथा नर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

निःशुल्क बेहतर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षित किया जाएगा

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार का कार्य काफी सराहनीय है.जिले के सभी उद्योग के कार्यस्थल व कंपनियों के कर्मियों को इस तरह की प्रशिक्षण की आवश्यकता है.ताकि कार्य करने के क्रम में यदि कोई कर्मी अचानक बीमार या घायल होते है.उन्हें तत्काल स्वास्थ्य सेवा दी जा सके.इसी कड़ी में उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन कर्मियों को इस प्रकार की प्रशिक्षण की जरुरत हो तो,वह सम्बंधित आवेदन उपायुक्त के कार्यालय में दे सकते हैं.जिन्हें रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा निःशुल्क बेहतर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षित किया जाएगा.सम्मानित किये गए प्रशिक्षित कार्मिओ के नाम स्नेहा चौधरी, ऋषभ शर्मा, रूद्र झा, मणिक, समन सतपती,नवकिशोर मैति, सुरेन्द्र मण्डल,आबीर परिहार,शुभजीत मजूमदार,सौम्य रंजन सवाई है.सम्मान पाने वालों में रेड क्रॉस सोसाइटी के इंस्ट्रक्टर दयानंद मिश्रा भी शामिल है.

Published at:24 Sep 2021 07:02 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.