✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:31:52 PM

जामताड़ा(JAMTARA)-झारखंड आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया. इस दौरान गांधी मैदान से अनुमंडल कोर्ट परिसर तक सेविका सहायिकाओं ने रैली निकाली. बता दें कि पुराना कोर्ट पहुंचते ही रैली सभा में तब्दील हो गई. जहां संघ से जुड़े सदस्यों ने अपनी मांगों को रखा.

सेविका सहायिकाओं के स्थायीकरण की मांग

जिलाध्यक्ष शिल्पी गोस्वामी ने कहा कि सेविका सहायिका का अल्प मानदेय हैं. उसका स्थायीकरण किया जाए, और जब तक स्थायीकरण नहीं होता तब तक ₹24000 बतौर मानदेय भुगतान किया जाए. इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर सेविका को 10 और सहायिका को पांच लाख का भुगतान किया जाए. उसी अनुरूप 10000 और 5000 रुपए बतौर पेंशन सेविका और सहायिका को भुगतान की जाए. इसके साथ ही टैब मुहैया कराने सहित अन्य मांगों को रखा. वही मांगों के संदर्भ में एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया.

रिपोर्ट:आर.पी सिंह,जामताड़ा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.