गुमला(GUMLA)-पुलिस ने गोपनीय सूचना पर तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से एक पिस्टल और गोली बरामद हुआ है. जिला के अभियान डीएसपी मनीष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि डुमरी थाना क्षेत्र के जैरगी गांव में अपराधी महेंद्र कुमार अपने कुछ साथियों के साथ किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से आया है.
गिरफ्तार अपराधियों का रहा है अपराधिक इतिहास
गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई. जिसमें अपराधियो को गिरफ्तार किया गया. साथ ही उनके पास से एक पिस्टल और गोली बरामद किया गया है. अभियान डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने किसी घटना के होने के पूर्व अपराधियो को गिरफ्तारी कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है. बता दें कि गिरफ्तार अपराधियो से गंभीरता से पूछ ताछ की जा रही है. साथ ही सभी गिरफ्तार अपराधियोंं में दो का अपराधिक इतिहास भी रहा है जबकि एक अन्य के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह,गुमला
