☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आंध्रा प्रदेश के 13 युवक साइबर अपराधी के संदेह में हिरासत, पुलिस कर रही पूछताछ

आंध्रा प्रदेश के 13 युवक साइबर अपराधी के संदेह में हिरासत, पुलिस कर रही पूछताछ

धनबाद(DHANBAD) पुलिस ने शहर के बेकरबांध के एक अपाटमेंट्स से छापामारी कर 13 युवकों को हिरासत में लिया है. संदेह है कि ये सभी साइबर अपराध से जुड़े है. हालांकि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि धनबाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इनकी संलिप्तता है या नहीं सत्यापित कराई जा रही है.

पुलिस ने बेकारबांध के एक अपार्टमेंट से संदेह साइबर अपराधी को हिरासत में लिया

बताया जाता है कि अपार्टमेंट के अगल बगल के पड़ोसियों को जब इन लड़कों की गतिविधियां संदेहास्पद लगी तो उन्होंने धनबाद थाना की पुलिस को सूचना दी. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बेकरबांध के बसेरा कॉम्प्लेक्स से 13 युवकों को हिरासत में लिया. इनमें से सभी लड़के आंध्रप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे है. उनके पास से आधा दर्जन से अधिक मोबाइल,02 लैपटॉप आदि बरामद किया है. बता दें कि ये सभी लड़के पढ़ने के लिए नहीं बल्कि कॉल सेंटर में बीपीओ सर्विस के लिए बुलाये गए है. यह भी चर्चा है कि जो इन लड़को को लेकर धनबाद आया था वो ग़ायब है. वहीं छापेमारी के बाद से ही सेंटर संचालक फरार हो गया है. प्रथम दृष्टि जांच में धनबाद थाना को आपत्तिजनक कोई समान बरामद नहीं हुई है. फ़िलहाल धनबाद पुलिस सभी युवकों के पता ठिकाना,पेशा,मक़सद और हाव-भाव के साथ उनका पूरा बॉयोडाटा खंगालने में जुटी है.

रिपोर्ट:अभिषेक कुमार,धनबाद

 

 

 

Published at:20 Sep 2021 06:48 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.