✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

21 और 22 को झारखंड में फिर से हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:30:17 AM

रांची ( RANCHI) झारखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम जैसे ही सामान्य होना शुरू हुआ, वैसे ही मौसम विभाग ने एक और  चेतावनी जारी कर दी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के कई हिस्सों में 21 और 22 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. उसके साथ ही आज रविवार को रांची समेत कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की भी आशंका है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज रविवार को रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में हल्की बारिश के साथ-साथ वज्रपात की आशंका है. 21 और 22 सितंबर को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं. 21 सितंबर को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी व प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.  वहीं 22 सितंबर को राज्य के एक दो--स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

रिपोर्ट: प्रकाश, रांची डेस्क

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.