✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सली गंगा प्रसाद राय की इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत , पिछले महीने ही किया था आत्मसमर्पण

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:02:21 AM

दुमका-  4 अगस्त को दुमका प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले

नक्सली गंगा प्रसाद राय की इलाज के दौरान रांची के रिम्स में हुई मौत।


4 अगस्त को दुमका समाहरणालय स्थित स्थित सभाकक्ष में भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य गंगा प्रसाद राय ने प्रशासन के समक्ष एक रायफल के साथ आत्मसमर्पण किया था। जिसकी शुक्रवार की रात रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुमका केंद्रीय कारा के अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी ने इसकी पुष्टि की। समर्पण के वक्त ही उसकी तबीयत खराब थी। 9 दिनों तक जेल में रहने के बाद बीमारी की वजह से उसे 13 अगस्त को दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। कल सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान कल रात उसकी मौत हो गई। केंद्रीय कारा के अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी कई तरह की जांच कराई गई थी जिसमें वह एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था। परिजन को निजी वाहन से रांची भेज दिया गया है। रांची से शव को दुमका लाया जाएगा। गंगा प्रसाद राय दुमका जिला के काठीकुंड प्रखंड के मझला सरूवापानी गांव का रहने वाला था। वर्ष 2015-16 में उसने नक्सली कमांडर सहदेव राय उर्फ ताला के संपर्क में आकर संगठन में शामिल हुआ था। उसके खिलाफ दो मामले दर्ज थे। झारखंड सरकार की पुनर्वास योजना के तहत उसे ₹100000 का तत्काल चेक प्रदान किया गया था, साथ ही राइफल के साथ समर्पण करने के कारण अलग से ₹15000 भी दिए गए थे।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.