✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्य के निवेशकों को प्राथमिकता देने के लिए नई औद्योगिक एवं प्रोत्साहन नीति लागू

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:34:28 PM

रांची (RANCHI) राज्य में नए निवेश को बढ़ावा देने के साथ वैसे निवेशक जो पहले से  झारखंड में निवेश किए हुए हैं.उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है.उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने कहा है कि झारखंड में निवेशकों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से राज्य में नई औद्योगिक एवं प्रोत्साहन नीति बनाई गई है.  सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी निवेशकों के आवेदन को ससमय निष्पादित किया जाएगा .राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिये लंबित आवेदनों को खत्म करना विभाग और सरकार की प्राथमिकता है.राज्य में उद्यमियों को किसी भी प्रकार के उद्योग स्थापित करने से संबंधित समस्या न हो इसके लिये प्रत्येक माह संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ वह समीक्षा करेंगी और उस समीक्षा बैठक में उद्यमी भी शामिल हो सकेंगे. 

 लंबित आवेदनों का ससमय निपटारे के निर्देश 

उद्योग सचिव ने सभी विभाग  के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि लंबित आवेदनों का निष्पादन अवलिंब सुनिश्चित करने का निर्देश किया है.फॉरेस्ट क्लीयरेंस के साथ-साथ प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण के लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही झारखंड इंडस्ट्रीज प्रमोशन सोसाईटी बनाई जायेगी जिसके माध्यम से उद्यमियों को होने वाली समस्याओं का निष्पादन ससमय किया जायेगा . उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओरमांझी,  देवघर और धनबाद में इंडस्ट्रीयल एरिया अधिसूचित कर लिया गया है.उसके लिये जमीन भी उपलब्ध  किया गया है. सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में  यह कदम बढ़ा चुकी है उद्योगों की स्थापना के लिये उद्यमियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. 

 बंद पड़े उद्योगों को पुनर्जीवित किया जाएगा

राज्य में बंद पड़े अथवा कमजोर उद्योंगों को पुनर्जीवित करने के लिये जल्द ही ऐसे उद्योगों को चिह्नित कर सूची तैयार की जाएगी.चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताया. उद्योगों की स्थापना के लिये  विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से बात हुई जिससे यह साबित होता है कि विभाग और वर्तमान सरकार राज्य में उद्योगों की स्थापना को लेकर संवेदनशील है.बैठक में मुख्य रूप से उद्योग विभाग के निदेशक जितेन्द्र सिंह,झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव  वाई के दास, मुख्य कारखाना निरीक्षक और वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों के अलावा झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण जी, दीपक मारु, अजय भंडारी ,आलोक  सरावगी और राहुल मारू एवं झारखंड स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष  फिलिप मैथ्यू, अजय पचेरिवाला, अजय कुमार, विनोद कुमार अग्रवाल  अरुण शर्मा और विवेक बागला उपस्थित थे.

रिपोर्ट : रंजना  कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.