✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ना मेला, ना ठेला, ना ही आकर्षक पंडाल और सजावट, इस साल भी घर में ही मां दुर्गा की करें अराधना

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:45:40 AM

रांची(RANCHI )  कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर झारखण्ड सरकार ने कोविड गाइडलाइन में पाबंदियों के साथ छूट देने का निर्णय लिया है.सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय तो लिया है,पर उनमे पाबंदियों को भी बरक़रार रखा हैं.अगर आप झारखण्ड में दुर्गा पूजा मनाने का सोच रहे हैं तो आपको छोटे बच्चों को घर में ही रख कर माँ की आराधना पूजा पंडाल में कर सकते हैं.सरकारी नियमों के अनुसार पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी रोक लगायी गयी है. पूजा पंडालों में 18 वर्षों से कम उम्र वालों का प्रवेश को निषेध रखा गया है. 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रहेगी रोक 

किसी भी तरह का कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गरबा, डांडिया पर भी प्रतिबन्ध लगाया गया है.पंडाल किसी थीम पर आधारित नहीं होगा.मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई 5 फीट रखी गयी है.कोई भी तोरण या स्वागत द्वार नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है.पूजा पंडाल को तीन तरफ से घेरने का निर्णय लिया गया है.पूजा समिति द्वारा  किसी को भी आमंत्रण पत्र वितरण का अनुमति नहीं दिया गया है.आवश्यक रोशनी को छोड़ कर आकर्षक रोशनी को भी प्रतिबंधित रखा गया है .पूजा पंडाल में किसी भी समय कोई व्यक्ति बिना मास्क के नहीं रह सकता है.पूजा पंडालों के बाहर खाने पीने की कोई दुकान या ठेला आसपास नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है.जिला प्रशासन के द्वारा चिन्हित स्थान पर ही विसर्जन की अनुमति मिली है. पूजा में ढाक की अनुमति दी गयी है.पंडाल में एक समय में क्षमता का 50% या 25 से अधिक व्यक्ति के एकत्रित होने पर रोक रखी गयी है. 

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.