☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपराधियों का दुस्साहस, बैंक के भीतर व्यवसायी से 5 लाख की लूट,सीसीटीवी में घटना कैद

अपराधियों का दुस्साहस, बैंक के भीतर व्यवसायी से 5 लाख की लूट,सीसीटीवी में घटना कैद

देवघर(DEOGHAR) में बेलगाम अपराधियों ने नगर थाना अंतर्गत सर्कुलर रोड स्थित एसबीआई ट्रैनिंग सेंटर परिसर से एक व्यापारी से पांच लाख रुपये की छिनतई कर ली. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंक में पैसे जमा कराने गए व्यापारी से बैंक परिसर में ही छिनतई की घटना को अंजाम दिया.

CCTV फुटेज के आधार पर की जा रही अपराधियों की पहचान

बाइक से आए दो अपराधियों ने व्यापारी के हाथ से नोट से भरा बैग झपट लिया और बिना समय गंवाए फरार हो गए. फिलाहल बैंक में लगे CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बैंक पहुंच कर छानबीन कर रही है. बता दें कि घटना के मद्देनजर  आसपास के सभी थाना को अलर्ट कर दिया गया है और सभी संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है. पिछले कुछ दिनों से देवघर में दिन दहाड़े छिनतई की घटना लगातार सामने आ रही है. वहीं गश्ती दल और मोबाइल PCR वैन के बावजूद अपराधी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहे हैं.

रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर

Published at:15 Sep 2021 04:21 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.