✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नीरज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा, 7 गिरप्तार

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 13, 2021,
Updated: 9:41 AM
धनबाद(Dhanbad) : नीरज तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हथियार के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीन और अपराधियों की गिरफ्तारी अभी होनी  बाकी  है.
हत्याकांड का अनुसंधान पटना, सिवान और जमुई तक हुई. धनबाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में तीन हथियार बरामद किये हैं, जिन में दो देसी कट्टा और एक 9 एमएम पिस्टल शामिल है. पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, गोली, एक स्कार्पियो को जब्त किया है. जिसका इस्तेमाल अपराधियों ने भागने के लिए उपयोग किया था. जानकारी के अनुसार कुछ अन्य साक्ष्यों को साइबर लैब और फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है.
धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने मामले का उद्भेदन करते हुए कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मामले में रौनक गुप्ता मुख्य सूत्रधार रहा है. रेकी करवाने, हथियार उपलब्ध कराने का काम उसी ने किया है. घटना में रांची जेल में बंद गैंगेस्टर अमन सिंह को भी आरोपी बनाया गया है.
 
हत्या का कारण 
 
 रौनक को अपनी हत्या  का डर सत्ता रहा था, इसी वजह से वह शूटर की मदद लेकर   नीरज तिवारी की हत्या करा दी . नीरज तिवारी और रौनक गुप्ता दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. एसएसपी संजीव कुमार ने The news post से बात करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है. जल्द ही कई और अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. हत्या कांड का खुलासे करने वाली एसआईटी टीम के सभी पुलिस अधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा.


Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.