✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेड़ पर विचरण करते दिखा अजगर, ग्रामीणों ने वन विभाग को रेस्क्यू करने से रोका

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:39:56 PM

पेड़ पर विचरण करते दिखा अजगर, ग्रामीणों ने वन विभाग को रेस्क्यू करने से रोका।

दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा गांव के आदिवासी टोला के समीप जंगल में आज रविवार को एक पेड़ पर अजगर सांप को विचरण करता हुआ देखा गया। अजगर देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही  शिकारीपाडा के वनपाल तरुण मंडल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम अजगर साँप को रेस्क्यू के लिए स्थल पर पहुंची और अजगर सांप को पकड़ना चाहा। लेकिन ग्रामीणों ने वन विभाग को ऐसा करने से रोक दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार इस अजगर सांप को यहां देखा है और उससे किसी को कोई हानि आज तक नहीं हुई । ग्रामीणों ने अपनी आस्था का वास्ता देकर अजगर सांप को यूं ही खुला छोड़ दिया हालांकि पूरा दिन अजगर सांप पेड़ों पर विचरण करता हुआ देखा गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग की टीम लौट गई। लेकिन यह घटना चर्चा का विषय बन गया है।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.