धनबाद(Dhanbad) के भौंरा के रहने वाले युवक की लाल बंगला दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान डिगवाडीह 10 नंबर बाजार निवासी अभय कुमार झा के पुत्र हर्ष के रूप में की गई है. बता दें कि मृतक धनबाद के डीएवी,बनियाहीर स्कूल में 11वीं का छात्र था .
अपने पांच साथियों के साथ नदी में गया था नहाने
बता दें कि मृतक अपने पांच साथियों के साथ नदी में नहाने गया था. हर्ष को डूबते देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन कर पास में नहा रहे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हर्ष को खोज कर पानी से बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे जामाडोबा सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना भौंरा पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद
.jpeg)