✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : भाई की शिकायत पर जालसाजी के आरोप में कोयला कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:49:31 AM

धनबाद (Dhanbad) - के  जानेमाने कोयला कारोबारी अनिल गोयल को जेल जाना पड़ा है.  5 करोड़ 36 लाख 96 हजार 878 रुपये का इम्पोर्टेड कोकिंग कोल का पैसा लेकर गलत कोयला भेज धोखाधड़ी के मामले में धनसार पुलिस ने कोलकाता के नर्सिंग इस्पात के निदेशक अनिल गोयल और हेमंत गोयल को कोलकाता  से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
धनसार के रहने वाले कोल कारोबारी अनिल गोयल के भाई रतनजी रोड, पुराना बाजार, धनसार के रहने वाले प्रकाश कुमार अग्रवाल ने धनसार थाना में 19 अगस्त 2021 को अनिल गोयल, हेमंत गोयल, दिनेश गोयल, भागलपुर बिहार का रहने वाले संजय कुमार पोद्दार, वर्धमान निवासी संजीव बोस और गोपालगंज बिहार के रहने वाले धर्मेंद्र राय के खिलाफ एक सोची समझी साजिश के तहत विश्वास में लेकर इम्पोर्टेड कोल का अग्रिम रूपया मंगाकर जालसाज़ी करने का मामला दर्ज कराया था. वही  बादी के अधिवक्ता विकास गवानिया ने बताया कि  अनिल गोयल और हेमंत गोयल ऑस्ट्रेलियन कोक देने के बात कह कर बालू और मिट्टी देकर जालसाजी की है. उसी मामले में आज धनसार पुलिस कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है.
प्रकाश अग्रवाल  ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वे एक रेक इम्पोर्टेड कोयला का ऑर्डर दिए थे. इसका भुगतान भी उन्होंने किया. आरोपियों ने इंपोर्टेड कोयले की जगह ख़राब कोयला भेज दिया. अनिल गोयल के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी रहे दीपक सवारियां ने भी अनिल गोयल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस आदमी का रसूख ऐसा है कि कोई भी केस मैनेज कर लेता है. लेकिन इस बार वह पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाया.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.