✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुजराती नवदम्पति को पीएम ने दी बधाई, पत्रकारिता से गहरा नाता है गुजराती परिवार का 

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:14:24 AM
धनबाद ( DHANBAD) - के एक नवदम्पति जोड़े को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. धनबाद के युवा गुजराती दंपती ध्रुव रावल और उनकी पत्नी सोनल अंबानी के मंगलमय जीवन की कामना की है . पीएम के बधाई संदेश के बाद देशभर से नवदंपती को शादी की बधाईयां मिल रही हैं.
 ध्रुव के पिता शैलेश रावल को संबोधित गुजराती भाषा में लिखे शुभकामना संदेश पाकर यह परिवार गदगद है. रावल परिवार इसे  देश के प्रधानमंत्री की ओर से एक बड़ा गिफ्ट मान रहा है. वैसे, धनबाद से पीएम मोदी का नाता कोई नया नहीं है. इससे पहले भी पीएम मोदी धनबाद की रहने वाली अपनी मुंह बोली बहन से राखी बंधवायी थी. अगस्त 2017 में रक्षाबंधन के दिन 103 वर्षीय सरबती देवी ने पीएम मोदी को दिल्ली जाकर राखी बांधी थी. बैंक मोड़,धनबाद की शरबती देवी से राखी बंधवाने के दौरान पीएम मोदी 20 मिनट तक साथ रहे थे. हालांकि सरबती अब इस दुनिया मे नहीं है. 
 
 रावल परिवार का पत्रकारिता  से गहरा नाता 
 
नवविवाहित जोड़ा धुव्र रावल और सोनल अंबानी दोनों सीए हैं. धुव्र का परिवार धनबाद की पत्रकारिता के इतिहास से जुड़ा है. उनके पिता शैलेश रावल पत्रकार हैं। यूडी रावल अपने जमाने के नामी पत्रकार थे. उन्होंने लंबे समय तक द स्टेटसमैन और पीटीआइ को सेवा दी. परदादा दयाशंकर बालाशंकर रावल ने भी पीटीआइ समेत देश के कई प्रमुख अंग्रेजी दैनिकों को सेवा दी थी. ध्रुव के पिता शैलेश रावल अभी भी धनबाद में बतौर पत्रकार दूसरे संस्था में सेवा देने के साथ ही धनबाद जिला जनसंपर्क विभाग से भी जुड़े हुए है.
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.