☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नदी से अज्ञात विवाहित महिला का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

नदी से अज्ञात विवाहित महिला का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला(SARAIKELA) जिला के सदर थाना अंतर्गत खरकई नदी में भूसरा पाट के पास एक अज्ञात विवाहित महिला का शव बरामद होने की खबर सामने आई है. बता दें कि स्थानीय महिलाएं जब खरकई नदी भूसरा पाट में नहाने गई तो एक पत्थर में फंसे हालत में एक महिला का शव देखा. शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया.

नदी में बहते हुए पत्थर में फंसा मृतका का शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. इस बारे में जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर पर भी किसी तरह का गंभीर जख्म नहीं दिखा है. वहीं प्रथम दृष्टया यह लगता है कि यह महिला का शव नदी में बहते हुए आया और पत्थर में फंस गया. ऐसे में मौत के बारे में भी कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Published at:08 Sep 2021 05:21 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.