✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आपदा प्रबंधन का फैसला : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही खुलेगा बाबा मंदिर

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:51:24 PM

रांची ( RANCHI) - मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक मुख्यमंत्री के विधानसभा स्थित कक्ष में आयोजित की गई. मुख्यमंत्री को सचिव आपदा प्रबंधन  अमिताभ कौशल ने बताया गया कि देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर खोलने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के संबंध में समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित हुए हैं. इसपर मुख्यमंत्री द्वारा सचिव आपदा प्रबंधन को निदेश दिया गया कि मंदिर खोलने से संबंधित माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति यथा शीघ्र प्रस्तुत करें . निर्णय लिया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर धार्मिक स्थल को COVID-19 के परिप्रेक्ष्य में खोलने पर विचार किया जाए. आदेश की प्रति प्राप्त होते ही अगले सप्ताह बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंत्री आपदा प्रबंधन  बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव  अरुण कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे,सचिव ग्रामीण विकास अबु बकर सिद्दीकी उपस्थित थे. 

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.