✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : मधुमक्खियों के झुंड का हमला, दो मासूमों की गई जान, 4 जख्मी

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:56:15 AM

गिरिडीह ( GIRIDIH) - के गावां प्रखंड के निमाडीह के बघजंत गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया. इसे दोनों बच्चों की मौत हो गई. घटना मंगलवार की रात का बताया जा रहा है. इस दौरान दोनों मासूमों को बचाने गए 4 अन्य लोग भी मधुमक्खी के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना मंगलवार की देर शाम की है जब बघजंत निवासी नारायण भूला के 12 वर्षीय पुत्र उत्तम भूला व 10 वर्षीय पुत्र गौतम भूला पास के ही देवानी जंगल में बकरी चराने गया था। इसी बीच वह पत्ते तोड़ने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा जहां मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. बताते चलें कि दोनों बच्चों पर मधुमक्खीयों के झुंड का हमला होते देख बच्चों की बुआ मलवा देवी, फूफा अर्जुन भुला और फुफेरी बहन सोनी कुमारी व करिश्मा कुमारी जब पहुंचे तो मधुमक्खियों की झुंड ने उन्हें भी अपने चपेट में ले लिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. किसी तरह उनलोगों ने मिलकर दोनों बच्चों को लेकर घर पहुंचे जहां देर रात दोनों की स्थिति गंभीर हो गई और बुधवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई. एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा गया. इधर  मधुमक्खियों के आतंक से ग्रामीण काफी दहशत में हैं. 

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.