✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फुटबॉल मैच देखने गए युवक का पेड़ से झूलता मिला शव, हत्या संदेह

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:38:45 AM

सरायकेला(SARAIKELA) जिला के राजनगर थाना अंतर्गत टांगरानी गांव में एक युवक का शव पेड़ से झूलते हुए बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार मृतक 21 वर्षीय निर्मल महतो टांगरानी गांव का रहने वाला है. परिजनों के अनुसार मृतक बीते दिन फुटबॉल मैच देखने घर से निकला था और रात तक घर वापस नहीं आया. परिजनों का कहना है कि घर में सब कुछ ठीक-ठाक था और इसका किसी के साथ कोई झगड़ा भी नहीं था.

मौत का कारण फिलहाल रहस्यमय

सुबह स्थानीय ग्रामीण जब तालाब की तरफ गए तो युवक के शव को पेड़ पर लटका हुआ पाया. जिसके बाद ग्रामीणों ने राजनगर थाने में इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया. हालांकि फिलहाल ये आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच में राजनगर पुलिस जुटी है.

रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.