✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल्हान विश्विद्यालय : बुढ़ापे में प्रोफेसर को लगा प्रेम का रोग, छात्रा के विरोध के बाद गए जेल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:17:58 AM

   चाईबासा ( CHAIBASA) -  कोल्हान विश्विद्यालय के एक वृद्ध प्रोफ़ेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उम्रदराज आरोपी प्रोफ़ेसर छात्रा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. प्रोफ़ेसर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, यही नहीं मौका पाकर अकेले में छात्रा के साथ वह छेड़-छाड़ भी करने लगता था. इस मामले से पर्दा तब उठा जब छात्रा ने प्रोफ़ेसर के खिलाफ छात्र संघ से शिकायत कर दी. आरोप यह भी है कि प्रोफ़ेसर सिर्फ एक छात्रा से नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी की कई छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. उम्र के लिहाज से प्रोफ़ेसर वृद्धा अवस्था में है लेकिन उसके द्वारा छात्रा को भेजे गए गंदे मैसेज देख कोई भी कह सकता है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ केके अखौरी मानसिक विकृति के शिकार हैं. वे बेटी या पोती के उम्र के छात्रा को भी परेशान करने से बाज नहीं आते.  

छात्रा को भेजते थे अश्लील मैसेज      

कोल्हान विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ केके अखौरी द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा ने कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ को इसकी सूचना दी. जिसके बाद छात्र संघ ने आरोपी एचओडी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को  छात्र प्रतिनिधि विभाग पहुंचकर एचओडी डॉ केके अखौरी के साथ जमकर धक्का-मुक्की की और उनकी पिटाई भी कर दी. हालांकि इस धक्का-मुक्की में उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आयी है. छात्र-छात्राएं उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे. शिकायत करनेवाली छात्रा ने कहा कि लगातार कई दिनों से एचओडी उसे अश्लील मैसेज व्हाट्सअप से भेज रहे थे. विरोध करने के बाद भी वे नहीं मान रहे थे. आखिरकार उसे इस मामले को लेकर छात्र संघ के प्रतिनिधि के पास जाना पड़ा.

विवि के शिक्षकों ने छात्रों के चंगुल से बचाया आरोपी एचओडी को

मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक भवन से डीएसडब्ल्यू डॉ एससी दास, प्रॉक्टर डॉ एमए खान, सीसीडीसी डॉ मनोज महापात्र समेत कई पदाधिकारी पीजी विभाग के दर्शनशास्त्र विभाग पहुंचे. जिसके बाद बीच-बचाव कर एचओडी केके अखौरी को विद्यार्थियों के चंगुल से छुड़ाया गया. पीजी विभाग में एचओडी को बैठाकर विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के समक्ष कागजी प्रक्रिया की गयी. इस दौरान विभागाध्यक्ष ने छात्रा के समक्ष तथा छात्र प्रतिनिधि के सामने माफी मांगी. जिसके बाद छात्र प्रतिनिधियों ने आज एचओडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. काफी हंगामे के बीच मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रोफ़ेसर को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गयी जहाँ उससे पूछताछ जारी है.

आरोपी एचओडी को हटाने की मांग

छात्रा ने कुछ दिन पूर्व छात्र संघ के सामने एचओडी की शिकायत की थी. जिसके बाद मामले की जांच की गई. जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि मामला सही है. मैसेज का स्क्रीन शॉर्ट भी है. छात्र संघ की मांग है कि इस तरह के शिक्षक पर कर्रवाई की जाये. साथ ही विभाग से हटा दिया जाये. पीड़ित छात्रा ने बताया कि परीक्षा सम्बन्धी परेशानी को लेकर वह प्रोफ़ेसर के पास गयी थी. लेकिन प्रोफ़ेसर की गन्दी नजर उसपर थी. वह उसके साथ यूनिवर्सिटी के कमरे में अश्लील हरकत करता था. और फोन पर अश्लील मैसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था.  

रिपोर्ट : जयकुमार,चाईबासा  

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.