✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा सांसद की उदासीनता से धनबाद का एम्स और एयरपोर्ट चला गया देवघर : जलेश्वर

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:09:10 PM

धनबाद ( DHANBAD)  के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह मंडप भवन में रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई है. इस भव्य सम्मान समारोह में कांग्रेस के सभी बड़े नेता ,जिला स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के बहाने कांग्रेस ने ना सिर्फ़ संगठन की मज़बूती पर ज़ोर दिया बल्कि आसन्न नगर निकाय चुनाव के दैरान धनबाद नगर निगम में मेयर पद पर कांग्रेस दावेदारी को मजबूत करने पर भी बल दिया गया.सम्मान समारोह के बहाने कांग्रेस ने अपनी ताक़त को भी प्रदर्शित किया इस दौरान कांग्रेस के नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी आंखों के सामने से धनबाद के हिस्से का एम्स और एयरपोर्ट देवघर चला गया और वह चुपचाप खामोश देखते रह गए. पी एन सिंह से बढ़िया तो निशिकांत दुबे रहे ,जिन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के प्रति ज्यादा रुचि दिखाई ,आज सांसद पीएन सिंह और पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल के उदासीनता की ही वजह है कि धनबाद में एक अदद फ्लाईओवर का नया निर्माण नहीं हो सका. मैं इस बार वादा करता हूं कि यदि धनबाद का कोई कांग्रेसी मेयर बनता है तो सबसे पहले फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करूंगा. जलेश्वर महतो ने कहां की आज देश में जो भी औद्योगिक विकास नजर आ रहा है वह सभी कांग्रेस की देन है. भाजपा ने तो लोगों को सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी दिया है. धनबाद  जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

 

ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारा कांग्रेस संगठन पहले से ही मजबूत है, लेकिन धनबाद के जलेश्वर महतो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने से हमें और ज्यादा खुशी मिली है . आने वाले नगर निकाय और 2024 में लोकसभा- विधानसभा चुनाव भी हम जलेश्वर महतों के नेतृत्व में जीतेंगे. हमारा संगठन पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है और सदस्यता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान हम लोग चलाएंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री मन्नान मलिक ने भी सभी को मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने पर जोर देने की बात कहीं। वहीं वरीय कांग्रेस नेता सह जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी एकजुटता के साथ न सिर्फ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे बल्कि आने वाले सभी चुनाव में फतह भी हासिल करेंगे। ग़ौरतलब है की अपने प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत में जहां कांग्रेस के सभी घटक इकाई साथ साथ दिखें। वहीं अल्पसंख्यक कमिटी के नेता को मंच पर जगह नहीं मिलने से थोड़ी कीच कीच भी हुआ। हालांकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया है। भले धनबाद नगर निगम में चुनाव पार्टी आधारित नहीं है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के आतुर दिख रही है। 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.