गढ़वा ( GARHWA) जिला के मझगांव प्रखंड बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप मेन रोड में होटल की चिमनी से निकली चिंगारी के कारण बाइक में आग लग गई जिसमें बाइक जलकर खाक हो गया, बाइक पर 10 लीटर पेट्रोल रखा था और बाइक चालक होटल से नाश्ता के लिए सिंघाड़ा लाने गया. इसी दौरान होटल के चिमनी से निकली चिंगारी से बाइक में आग लग गई. जब तक कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बाइक पर लदी 10 लीटर पेट्रोल कारण आग भयावह रूप धारण कर ली. जिससे लोगों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने साहस का परिचय देते हुए बाइक को घसीट कर खुले मैदान की ओर ले गए, जहां बाइक जलकर खाक हो गई. बाइक के जलने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
चिमनी की चिंगारी से बाइक में लगी आग,बडा हादसा टला

Published at:05 Sep 2021 04:40 PM (IST)
Tags:News