गढ़वा(GARHWA) जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र स्थित बभनीखार डैम में डूबने से दो स्कूली छात्रा की मौत हो गई.दोनों आपस में चचेरी बहनें थी.जो घर से गाय चराने के लिए जंगल गई थी और वहां डैम में स्नान करने लगी इसी दौरान दोनों को डूबते हुए देख बाकी सहेलियों ने शोर मचाना शुरू किया, जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचकर दोनों को बचाने का प्रयास करते तब तक दोनों डूब चुकी थी दोनों के शव को स्थानीय लोगों ने निकाला और घटना को सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट : शैलेश कुमार,गढवा
