✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छत पर सो रहा था पूरा परिवार, घर में रखे नगदी और जेवर लेकर चोर हुए रफ्फूचक्कर

BY -
Prity Bhardwaj
Prity Bhardwaj
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:38:38 PM

पलामू(PALAMU) के हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सियरभूका गांव में लगातार चोरी की खबरे सामने आ रही हैं. इसी बीच एक और चोरी की घटना सामने आई हैं जहां बीते रात अज्ञात चोरों ने घर के खिड़की का जाली तोड़कर हजारों की चोरी कर ली.

छत पर सो रहा था पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार मेहता उमस भरी गर्मी से परेशान होकर अपने पूरे परिवार के साथ घर के ऊपर छत पर सो रहे थे. इसी बीच चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए खिड़की का जाली तोड़कर घर के अंदर घुसे और घर में रखे बक्सें, कपड़ा सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए. भुक्तभोगी ने बताया कि बक्से के अंदर 15 हजार रूपए, जेवरात और चांदी का सिक्का के अलावे कई तरह के कागजात रखा हुआ था. जिसे चोर लेकर फरार हो गये. सुबह नींद खुलने पर रंजीत कुमार मेहता ने देखा कि घर के दोनों तरफ के दरवाजे खुला हुआ है. जिसके बाद पता चला कि घर के सामान गायब है.

बक्सा गांव में ही छोड़ चोर फरार

बता दें कि चोरों ने छत से चोरी कर गांव के पूर्व पइन के तरफ बक्सा और कपड़ें को छोड़ दिए और बक्से में रखे नगदी और जेवरात को लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण अवधेश मेहता, काशी मेहता, हरिद्वार मेहता, शिवपूजन मेहता सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.