✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विकास के नाम पर अच्छी सडकें भी खोद रही कंपनियां, पीठ और कमर दर्द से परेशान लोग पहुंच रहे फिजियोथएरेपिस्ट के पास

BY -
Prity Bhardwaj
Prity Bhardwaj
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:20:34 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) से सटे सरायकेला के आदित्यपुर की सड़कों का ये हाल देख अप भी हैरान हो जाएंगे. सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क कहना मुश्किल है. ऐसा नहीं कि सड़कें सालों में टूटी हैं, ये चंद महीनों की कारस्तानी है. दुखद ये है कि विकास के नाम पर एक तो अच्छी खासी सड़कों को खोद दिया गया और जो पहले से खराब थी, माशआल्लाह उनकी हालत के तो क्या कहने. आश्चर्य मत कीजिएगा अगर ऐसी सड़कों पर चलनेवाले या गाड़ी चलानेवाले पीठ और कमर दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टरों और फिजियोथएरेपिस्ट के पास लगातार पहुंच रहे हैं. आखिर जनता क्या करेगी, सरकार को कहां परवाह है?

क्या है सड़कों को खोदने का कारण

आईए आपको बताते हैं कि सड़कों को क्यों खोदा जा रहा है. दरअसल आदित्यपुर औऱ गम्हरिया क्षेत्र में सीवरेज ड्रेनेज योजना, जलापूर्ति योजना, गैस परियोजना और अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य को लेकर लगातार सड़कें खोदी जा रही हैं. एक योजना का कार्य पूरा होता नहीं कि दूसरी योजना शुरू कर दी जाती है.इतना ही नहीं एक साथ पूरे आदित्यपुर की विभिन्न कॉलोनियों में इस कार्य को शुरू कर दिया गया जिसका नतीजा सामने नजर आ रहा है. बरसात में तो ऐसी नारकीय हालत सड़कों की हुई है कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. ये हालत इतनी न बिगडती अगर रेस्टोरेशन का कार्य योजनाबद्ध और उचित तरीके से होता. सोशल मीडिया में औऱ मीडियो में मामला लगातार आने के बाद अब प्रशासन औऱ जनप्रतिनिधियों की नींद खुली है औऱ काम में लगी एजेंसिंयों को फटकार लगाने के साथ साथ उचित निर्देश दिए जा रहे हैं. अगर हालात नहीं सुधरे तो क्षेत्र के लोग पीआईएल कर सकते हैं. फिलहाल तो लोग धैर्य बनाकर चल रहे हैं.

रिपोर्ट:अन्नी अमृता,जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.