✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गरीब योग्य बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए वर्ल्ड ऑन व्हील्स कंप्यूटर हाईटेक बस का डीसी-एसएसपी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

BY -
Amita Sinha
Amita Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:20:33 AM

धनबाद (DHANBAD) जिला प्रशासन और एसीसी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सीएसआर योजना के तहत जिले के योग्य, जरूरतमंद और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों के कंप्यूटर साक्षरता वर्ल्ड ऑन व्हील्स कंप्यूटर हाईटेक बस को उपायुक्त और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया. उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर एसीसी ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड ऑन व्हील्स कंप्यूटर हाईटेक बस की आज शुरुआत की गई है.इसके माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को चिन्हित कर कंप्यूटर स्किल और सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को दिया जाएगा कंप्यूटर व सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण


उन्होंने बताया कि इस हाईटेक बस में कंप्यूटर प्रशिक्षण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है. हाई कंफीग्रेशन का कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, वातानुकूलित कक्ष एवं पावर बैकअप की पूरी सुविधाएं उपलब्ध है. इसमें योग्य प्रशिक्षकों द्वारा एक साथ 15 से 20 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है. वही धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने द न्यूज़ पोस्ट को बताया कि जिला प्रशासन व एसीसी की पहल की जमकर तारीफ की और कहा कि इससे ग्रामीण बच्चों में तकनीकी स्किल बढ़ेगी और रोजगार के अवसर मिलेंगे.


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एसीसी प्रदान करेगी छात्रवृत्ति

यह हाईटेक बस विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में विशेष अभियान के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने पहुंचेगी. ड्राप आउट विद्यार्थियों को चिन्हित कर इसके माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण देने के साथ उसके उपरांत उच्च शिक्षा एवं नियोजन पर काम करेगी. उपायुक्त संदीप सिंह ने न्यूज़ पोस्ट को बताया कि वर्ल्ड ऑन व्हील कंप्यूटर हाईटेक बस के माध्यम से प्रशिक्षण पाने वाले विद्यार्थियों में जिन बच्चों का प्रदर्शन उत्कृष्ट होगा उन्हें एसीसी विद्या सारथी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी. इसी क्रम में आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सचिन मिश्रा और सौरभ कुमार हलधर को तीस-तीस हजार रुपयों की छात्रवृत्ति चेक के माध्यम से प्रदान की गई.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.