✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाइक की डिक्की से चोर ने उडाया रूपयों का बैग, सीसीटीवी में कैद

BY -
Amita Sinha
Amita Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:18:16 AM

धनबाद (DHANBAD ) जिले के बाघमारा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया केशरगढ़ के पास बीसीसीएल कर्मी पुरण बेलदार के बाइक की डिक्की से 20 हजार रुपये चोरी करते हुये लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने चोर की मौक़े पर धुनाई कर  बाघमारा पुलिस के हवाले कर दिया. चोरी की पूरी वारदात बैंक के नीचे एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. बताया जा रहा है  कि बीसीसीएल कर्मी पुरण बेलदार हरिणा स्थित बैंक ऑफ इंडिया बाघमारा से पैसे निकाल गाड़ी में रखने के बाद गाड़ी खड़ी कर दुकान में समान ले रहा था.तभी एक व्यक्ति आकर डिक्की खोलकर पैसों पर हाथ साफ करने की कोशिश की जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पकड़ कर चोर की जमकर पिटाई कर दी. वही बाघमारा पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी द्वारा जो भी आवेदन दिया जायेगा, उसको लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.