✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में हाथियों के उत्पात से परेशान हैं किसान, वन विभाग से नहीं मिल रही कोई मदद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:33:44 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA)- लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी हैं. इससे जहा स्थानीय लोगों  दहशत में हैं, वहीं किसान भी इस समस्या से परेशान नजर आ रहे हैं. बता दें कि 12-15 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड बीते रात कैरो प्रखंड क्षेत्र में घूस गया. जिसके बाद हाथियों ने डूमरटोली गांव के कई किसान के फसलों को बर्बाद किया. इसके बाद भी जंगली हाथियों का उत्पात जारी रहा. उत्पाद के दौरान कैरो प्रखंड के टाटी गांव निवासी बंधना उरांव का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित घर को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया. वहीं कोयल किनारे पानी पटवन के लिए बिरसा उरांव के पुत्र शिवा उरांव और सोमरा उरांव के पुत्र बंधना उरांव द्वारा बनाए गए निजी मशीन घर को भी हाथियों ने ध्वस्त कर दिया.

लगातार गांवों में मचा रहे हैं तबाही

यही नहीं बंधना उरांव के फसल को हाथियों ने रौंदकर बर्बाद करने के साथ-साथ उसके घर में रखे अनाज को भी हाथियों के झुंड ने नष्ट कर दिया. हाथियों द्वारा मचाई जा रही उत्पात से प्रखंड क्षेत्र के लोग भयभीत होने के साथ काफी चिंतित भी है. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लगभग 12-15 जंगली हाथियों का झुंड चंदवा की ओर से बरवाटोली जंगल के बाद कैरो थाना क्षेत्र में प्रवेश किया है. जहां डूमरटोली गांव में किसानों के फसल बर्बाद करने के बाद टाटी गांव में भी बीते रात जमकर उत्पात मचाया है.

रिपोर्ट : संजय साहू, कैरो,लोहरदगा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.