✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मैदान में बकरी चराने गयाे किशोर, अलफ़्रेड, वज्रपात के चपेट में आने से हुई मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:03:57 PM

चाईबासा(CHAIBASA) के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के राईडीह और बड़पोस गाँव में वज्रपात के चपेट में आने से एक बच्चे और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई हैं.जिससे राईडीह गाँव के 12वर्षीय किशोर अलफ़्रेड जोजो की मौत हो गई.वहीं वज्रपात से गंभीर रूप से ज़ख़्मी बड़पोस महतो टोला निवासी 48 वर्षीय रामकिशोर महतो का स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में मनोहरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है.

आगे की कारवाई में जुटी मनोहरपुर पुलिस

जानकारी के मुताबिक़ राईडीह स्कूल टोला का रहने वाला बालक अलफ़्रेड जोजो अपने गाँव राईडीह मैदान के पास बकरी चरा रहा था. इस दौरान बच्चा आसमानी वज्रपात के चपेट में आ गया. जिससे बालक अलफ़्रेड वज्रपात से गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उसे मनोहरपुर स्तिथ सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना में वज्रपात से गंभीर रूप से ज़ख़्मी बड़पोस के रामकिशोर महतो का सीएचसी में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार शाम को वह अपने खेत में लगे फ़सल को देखने गया था. इस दौरान आसमानी बिजली के चपेट में आ गया. मनोहरपुर पुलिस आगे की कारवाई में जुटी गई हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.