✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन में चाल धंसने से एक की मौत,अब तक आधिकारिक पुष्टि नही

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:25:04 AM

धनबाद(DHANBAD)-ईसीएल मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी के बाद अब कापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन में चाल धंसने की घटना हो गई. घटना में एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई हैं. आनन-फानन में उसका खुदिया नदी घाट पर दाह संस्कार भी कर दिया गया है. घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही हैं. जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे कापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन के दौरान अचानक चाल धंस पड़ी. इससे कोड़ा कुलही निवासी घोचू मोदी की मौत हो गई. कुछ ही समय के अंदर घटना की खबर आग की तरह फैल गई.जानकारी के अनिसार परिवार वालों और अवैध कोयला उत्खनन कर रहे लोगों ने आनन-फानन में शव को मलवे से बाहर निकाला और खुदिया नदी में शव का दाह संस्कार कर दिया.

पहले भी घट चुकी है ऐसी ही घटना

गांव के लोग कुछ भी बोलने से परहेज करते हुए देखे जा रहे है. ईसीएल मुगमा एरिया में दो दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है. बता दें कि एक दिन पहले राजपुरा कोलियरी में अवैध खनन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. अभी मामला गर्म ही था की दूसरी घटना घट गई है.

रिपोर्ट: विनोद सिंह,धनबाद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.