☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के काको चौक से गोल बिल्डिंग तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का डीसी ने किया निरीक्षण

धनबाद के काको चौक से गोल बिल्डिंग तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का डीसी ने  किया निरीक्षण

धनबाद(DHANBAD) के उपायुक्त संदीप कुमार सिंह ने काको चौक से गोल बिल्डिंग तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का स्थल निरीक्षण किया. बता दें कि निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही निर्माण कार्य में संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

सड़क की गुणवत्ता, सामग्री, नक्शा, ड्रेनेज सिस्टम का किया विस्तृत निरीक्षण

 उपायुक्त संदीप कुमार सिंह ने काको चौक से गोल बिल्डिंग तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का स्थल निरीक्षण किया. साथ ही मटकुरिया से विनोद बिहारी चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य के लिए हटाने वाले संरचना, सड़क और ड्रेनेज के निर्माण इत्यादि कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए धनबाद के गोल बिल्डिंग चौक, मेमको मोड़ के समीप, विनोद बिहारी चौक, शक्ति चौक के समीप और काको चौक पर उपायुक्त ने सड़क की गुणवत्ता, निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री, विस्तृत नक्शा, ड्रेनेज सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया.

शक्ति चौक से गोल बिल्डिंग के बीच सड़क निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने काको चौक से शक्ति चौक के बीच निर्माणाधीन सड़क के निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर करने के साथ ही शक्ति चौक से गोल बिल्डिंग के बीच सड़क के निर्माण कार्य में संबंधित एजेंसी को तेजी लाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क के एलाइनमेंट के सरल दृष्टव्य के लिए पिलर लगाने का निर्देश दिया.मौके पर समाहर्ता और नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार को पूरे सड़क का एलाइनमेंट ट्रेस करने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद

Published at:26 Aug 2021 12:12 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.