✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुब्बारा में गैस भरने के दौरान सिंलेंडर फटने से दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल,धनबाद के वासेपुर में मातम का माहौल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:56:43 PM

धनबाद ( DHANBAD ) -  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के सुभाष छोटा तालाब पार्क के पास आयोजित मेले में रविवार को गुब्बारे में हवा भरने के लिए उपयोग में लाया जाने वाले एक  गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये. इस हादसे में धनबाद के वासेपुर आज़ाद नगर का युवक ताजुद्दीन अंसारी की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों का इलाज छिंदवाड़ा में चल रहा है. एक अन्य मृतक की पहचान गुब्बारे फुलाकर बेचने वाले शेख ईब्राहिम के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर मौत हो गई.  इस घटना के बाद से वासेपुर आज़ाद नगर अमन सोसाइटी में मातम का माहौल है. मृतक ताजुद्दीन के शव पहुंचते ही परिवार वालों का सब्र का बांध टूट गया और आँखों से आंसू छलक उठे. अमन सोसाइटी के रहने वाले हर लोगों की आंखे नम हो गई, मृतक ताजुद्दीन के शव को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार आज़ाद नगर क़ब्रिस्तान में मिट्टी मंजिल की गई.  वहीं इस घटना को लेकर छिंदवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि  घटना के बाद मृतक ताजुद्दीन के मकान मालिक द्वारा घर वालों की इसकी सूचना दी गई.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.